मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के पश्चात उन्होंने गांधी हॉल में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। इसके बाद वे पंढरीनाथ स्थित वीर गोगादेव मंदिर पहुंचे। वे यहां वीर गोगादेव की आरती में शामिल हुये और शीश नवाकर गोगादेव का आशीष प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में फूलों से सजी थाली और बीच में रखे दीपक के द्वारा वीर गोगादेव की आरती की।
इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायकगण श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला और श्री मनोज पटेल, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वाल्मिकी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंदिर से आरती करने के पश्चात जब वे जवाहर मार्ग राजवाड़ा क्षेत्र से गुजर रहे थे, इस दौरान उन्होंने महादेव लस्सी सेंटर पर गाड़ी रूकवाकर गरमा-गर्म केसर युक्त दूध पिया। साथ ही उनके साथ मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी केसर युक्त दूध का जायका लिया।
