मास्टर प्लान की सड़कों के निर्माण के संबंध में गलत जानकारी देकर मीडिया और शहरवासियों को भ्रमित करने का प्रयास।

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

निगम द्वारा पहले चरण में 10 सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, अन्य 13 सड़कों पर ड्रेनेज लाइन, नर्मदा लाइन डालने एवं मार्किंग करने का कार्य जारी है। महापौर श्री पुष्यमित्र भागर्वजी के नेतृत्व में मास्टर प्लान की सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की परिषद के नेतृत्व में शहर का सर्वांगीण विकास हुआ है और आगे भी होता रहेगा।

इंदौर दिनांक 6 दिसंबर 2025। विगत दिवस समाचार पत्रों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष श्री चिंटू चौकसे द्वारा मीडिया में गलत जानकारी दी गई की शहर में विशेष सहायता योजना के अंतर्गत निर्माण किए जाने वाले सड़कों का कार्य शुरू नहीं हुआ है। असत्य जानकारी देकर मीडिया और शहरवासियों में भ्रम फैलाना श्री चिंटू चौकसे की आदत है। इसीलिए इन्होंने वास्तविक स्थिति जाने बिना गलत बात कही है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि विशेष सहायता योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से 463 करोड की राशि से बनने वाली मास्टर प्लान की सड़कों का निर्माण महापौर के नेतृत्व में शुरू किया जा चुका है, जिसमें प्रथम चरण में 10 सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है।

  1. एमआर 10 से एमआर 12 तक लिंक रोड़
  2. टी.सी.एस. से एम.आर. 5 तक सड़क विकास
  3. चंद्रभागा से मच्छी बाजार तक सड़क विकास
  4. एम.आर. 5 (बड़ा बांगड़दा से पीएमएवाय मल्टी तक)
  5. एयरपोर्ट से एम.आर. 5 तक सड़क का विकास
  6. सांवेर रोड़ से शिवशक्ति नगर तक सड़क का विकास
  7. एडवास एकेडमी से रिंग रोड तक सड़क का विकास
  8. मालवीय नगर गली नं 2( एम् आर 9 से एल आई जी लिंक रोड) तक सड़क विकास
  9. जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक सड़क विकास
  10. मूसाखेड़ी चौराहे से साँवरिया धाम मंदिर तक दोनों ओर सर्विस रोड़ का निर्माण

इन सड़कों के निर्माण के पहले बड़े स्तर पर बाधाए हटाई गई है। इन सड़कों के अलावा सुभाष मार्ग (गोल मंदिर से रामबाग पुल), मधुमिलन से छावनी तक आदि सड़कों में पहले नर्मदा लाइन, ड्रेनेज लाइन डाले जाने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा रहा है। लाइन डालने के उपरांत तत्काल सड़कों का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इन सड़कों के अलावा शहर की अन्य सड़कों का निर्माण कार्य भी आने वाले दिनों में पूर्ण करने का हमारा लक्ष्य है, जिससे सिंहस्थ के पर्व पर सभी सड़कों पर यातायात शुरू किया जा सकें।

जहां तक शहर में गड्ढे भरने की बात है सबको मालूम है कि इस बार बारिश देर तक चलती रही जिसके कारण डामरीकरण कार्य करने में कठिनाई हुई और कार्य प्रभावित हुआ है उसके बाद भी नगर निगम की द्वारा योजना बध तरीके से 6 टीम तैयार की गई है यह 6 टीम दिन रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गड्ढे भरने और डामरीकरण का कार्य लगातार कर रही है।

- Advertisement -

भाजपा की परिषद में बिना भेदभाव के शहर के विकास में हमेशा कार्य किया इसका उदाहरण है श्री चिंटू चौकसे के स्वयं के वार्ड क्रमांक 21 एवं श्री राजू भदौरिया के वार्ड क्रमांक 22 में दोनों वार्डाे में पिछले 3 साल में 12 करोड़ से अधिक के कार्य निगम द्वारा किए गए। इसलिए श्री चिंटू चौकसे द्वारा विकास कार्य नहीं होने के आरोप लगाना, निराधार है। केवल असत्य जानकारी देकर भ्रम फैलाने कर झूठा श्रेय लेने का प्रयास इनके द्वारा किया जा रहा है। श्री चिंटू चौकसे द्वारा दी गई गलत एवं भ्रामक जानकारी की मै आलोचना करते हुए खंडन करता हूं।

यह भी याद दिलाना चाहता हूं कि यह वही कांग्रेस से जिन्होंने इस शहर को नरक बना दिया था, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष श्री चिंटू चौकसे द्वारा शहर के प्रथम नागरिक के लिए ऐसे घटिया शब्दों का इस्तमाल करना इनकी ओछी मानसिकता का प्रतीक होकर इनकी संस्कृति दिखाती है ।

राजेंद्र राठौर
प्रभारी
जनकार्य विभाग
नगर पालिक निगम इंदौर

Exit mobile version