मामूली कहासुनी में सिख युवक पर हमला, बदमाशों ने पगड़ी निकालकर मारे पत्थर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मामूली कहासुनी में युवकों ने सिख युवक पर हमला किया। आरोपियों ने उसकी पगड़ी निकाल कर सिर पर पत्थर मारा। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया।
सिख युवक पर हमला, पगड़ी निकालकर पत्थर से मारा।
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।
इंदौर। मामूली कहासुनी में युवकों ने सिख युवक (कारखाना संचालक) पर हमला कर दिया।आरोपियों ने उसकी पगड़ी निकाल कर पत्थर से सिर में हमला किया। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।दूसरे पक्ष ने भी कारखाना संचालक व उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना धार रोड़ (बिजासन टेकरी के सामने) की है। लीड्स एन्क्लेव (छोटा बांगड़दा) निवासी गुरुशरण सिंह मल्होत्रा ने आरोपी हिमांशू तिवारी निवासी पल्हर नगर, आदर्श और सोहन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप
गुरुशरण ने पुलिस को बताया कि उसकी नावदापंथ में आयरन ड्रम शीट की फैक्ट्री है। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे भाई तेजिंदर सिंह के साथ लौट रहा था। बिजासन मंदिर के सामने आरोपियों ने गाली का आरोप लगाकर विवाद किया। उन पर पत्थर से हमला कर दिया।
उधर, हिमांशू ने गुरुशरण और तेजिंदर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपी तेज आवाज में गाना बजाकर लहराते हुए गाड़ी चला रहे थे। मैंने समझाया, तो मारपीट कर दी।

Exit mobile version