हिन्दी के तकनीकी विस्तार के लिए कार्यरत मातृभाषा डॉट कॉम की 9वीं वर्षगाँठ पर रविवार को आनंद मोहन माथुर सभागृह, इन्दौर प्रेस क्लब, इन्दौर में ‘ध्येय यात्रा व कविताई’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि हिंदीनामा के संस्थापक अंकुश कुमार एवं अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने की। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी विशेष अतिथि रहे।
शब्द स्वागत मातृभाषा के संस्थापक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने किया व अतिथि स्वागत मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीना जोशी, अरुण सिर्वी, आशीष पँवार ने किया।
आयोजन में मातृभाषा डॉट कॉम की स्मारिका ‘ध्येय यात्रा’ का लोकार्पण भी हुआ।
प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने कहा कि ‘हिन्दी के विस्तार में मातृभाषा का योगदान महत्त्वपूर्ण है, यह हिन्दी का भाल है।’
संजय त्रिपाठी ने मातृभाषा डॉट कॉम के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
