महू के आर्मी क्षेत्र में फटा बम: 15 साल के बच्चे की मौत, भेड़ भी मरी; आर्मी क्षेत्र में गई भेड़ वापस लाने गया था

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के पास महू के आर्मी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हादसा हो गया। यहां पर भेड़ चराने के दौरान अचानक जमीन में धंसा बम फट गया।
हादसे में एक 15 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे महू के अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एमवाय भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। बच्चा और उसका परिवार पीथमपुर इलाके में डेरे में रहता है।
महू आर्मी क्षेत्र में करीब 5 बजे अंबाराम मैना और उसका 15 साल का बेटा अनिल भेड चरा रहा था। भेड़ चरते हुए आर्मी एरिये में चली गई। इसके पीछे अनिल भी चले गया। तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। इसमें अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक दर्जन भेड़ें भी मर गईं।
आर्मी जवान मौके पर पहुंचे
धमाके के बाद आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे। अनिल को महू के सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे एमवाय रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
राजस्थान का रहने वाला है परिवार
अनिल का परिवार मूल रूप से राजस्थान के पाली का रहने वाला है। वह प्रदेश में भेड़ बेचने आते हैं। अनिल के परिवार में उसके तीन छोटे भाई है। जो राजस्थान के पाली में ही रहते हैं। एडिशनल डीसीपी रूपेश द्विवेदी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

Exit mobile version