महू की घटना:हाईवे पर हादसा… दो कारों की टक्कर में 4 की मौत, इनमें दो जिंदा जले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मृतक का शव ग्रामीणों ने निकाला: एक तरफ वैन में व्यक्ति जिंदा जल रहा था, वहीं दूसरी तरफ पलटी कार में मृतक का शव फँस गया था, जिसे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार को सीधा कर बाहर निकाला। तेज रफ्तार कार डिवाइडर लांघ सामने से आ रही वैन पर पलटी
एबी रोड पर महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के नांदेड़ ब्रिज पर बुधवार रात करीब 11 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोग जिंदा जल गए, जबकि एक की कार के नीचे दबने से मौत हुई। वहीं, चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मानपुर से महू की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर डिवाइडर लांघ महू से मानपुर आ रही वैन पर पलट गई।
गैस किट के कारण वैन में आग लग गई और उसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। हादसे में रवींद्र निवासी धामनोद व एक अन्य की मौत हो गई, जबकि गोलू (25), चेतन (20) निवासी बसौड़ा धरमपुरी, संजय (22) निवासी बगवाना घायल हो गए।

Exit mobile version