महिला को पीटने वाला गुंडा पिस्टल के साथ गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी इलाके में लिव इन रिलेशनशिप तोड़कर अलग रह रही महिला को घर में घुसकर पीटने वाले गुंडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से एक पिस्टल मिली है।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक गुंडे का नाम रोहित मराठा निवासी परिवहन नगर है। इसे अहिरखेड़ी कांकड़ रोड के पास घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस को देखकर भागने में फिसलने से उसके पैर में चोट लगी है। तलाशी में इसके पास से पिस्टल, मैगजीन और एक कारतूस बरामद हुआ है।

हथियार के बारे में पूछताछ जारी है। इसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

टीआई को लाइन अटैच कर दिया था-बदमाश के खिलाफ कुछ दिन पूर्व लिव इन में रहने वाली महिला ने द्वारकापुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अलग रह रही पीड़िता के घर देर रात पहुंचे आरोपी ने जमकर मारपीट की थी। पीड़िता की फरियाद सुनने के बजाय एक सब इंस्पेक्टर ने उसे घंटों बैठाए रखा था। इसे नाराज होकर वह डीसीपी से मिलने चली गई थी। गुंडे पर कार्रवाई न करने को लेकर डीसीपी ने टीआई राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया था और ड्यूटी ऑफिसर मनोहर वर्मा के खिलाफ डीसीपी ने जांच बैठाई है।

- Advertisement -
Exit mobile version