सोमवार को विधानसभा क्षेत्र एक के वार्ड एक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने “योग मित्र योग शाला” और “संत श्री सेवालाल वाचनालय” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, स्थानीय पार्षद महेश चौधरी, संगठन के स्थानीय पदाधिकारी, बड़ी संख्या में मातृशक्ति, गणमान्य नागरिक और छात्रगण उपस्थित रहे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब उन्होंने महापौर का कार्यभार संभाला था, तब उन्होंने संकल्प लिया था कि हर वार्ड में एक संजीवनी क्लिनिक की सुविधा हो,शिक्षा के लिए हर वार्ड में स्कूल हो और प्रत्येक वार्ड में योगा शेड हो ,इन तीनों कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।मुझे खुशी है इस यह तीनों कार्य हमने पूर्ण कर लिए है उन्होंने यह भी कहा कि हर घर तक नल और जल पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।
इंदौर के विकास के लिए जो भी कार्य उन्होंने प्रस्तावित किए, उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सहर्ष स्वीकार किया और समर्थन दिया।महापौर ने अंत में कहा कि वे शहर की प्रगति और नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
