बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए, इंदौर ट्रैफिक पुलिस कर रही है हरसंभव प्रयास।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

● हेल्पलाइन पर अब तक 1054 शिकायतें, 1025 का त्वरित निराकरण।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

उक्त हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतो पर ट्रैफिक पुलिस त्वरित निराकरण किया जा रहा है। यदि शिकायतें अन्य विभाग से जुड़ी होने पर ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा शिकायत की पुष्टि उपरांत जानकारी अन्य विभागों की ओर अग्रेषित भी की जा रही है। यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक कुल 1054 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 1025 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 29 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है। कल दिनाँक को 11 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 9 का निराकरण त्वरित किया गया। शेष 2 पर भी कार्य किया जा रहा है।
प्राप्त शिकायतो में अधिकांशत-

  1. ऑटो/ई रिक्शा द्वारा अव्यवस्थित तरीके से सवारी बैठाना
  2. शाम के समय कुछ मार्गो पर अत्यधिक यातायात दबाव से यातायात की समस्या।
  3. सड़को पर बेतरतीब खड़े लोकपरिवाहन वाहनों से यातायात बाधित।

आदि कई तरह की शिकायतें प्राप्त हुई।
उक्त शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर वाट्सएप हेल्पलाइन टीम द्वारा ट्रैफिक वायरलेस कंट्रोल, वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर यातायात बिट/ थाना क्षेत्र में लगी ट्रैफिक टीम को सूचना देकर क्रेन/सपोर्ट के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समाधान किया गया।

- Advertisement -
   आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर– 7049107620 पर सूचना दें।

[10:40 am, 24/11/2025] Abhishek Raghuvanshi sir: • इंदौर पुलिस की नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही लगातार जारी…

  • 12 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर किया, 60000 रुपये का जुर्माना।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

इसी अनुक्रम में कल दिनांक 23 नवंबर की सुबह से आज 24 नवंबर की सुबह तक नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 12 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 60000/- रुपये का समन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया । साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version