बीमारियों की जानकारी छुपाने पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, 28 निजी अस्पतालों को भेजे नोटिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर में बीमारियों की जानकारी छुपाने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 28 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं। यह अस्पताल ओपीडी में इलाज करवाने वाले मरीजों की बीमारी से जुड़ी जानकारी इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफारमेशन पोर्टल (आईएचआईपी) पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।
इंदौर: बीमारियों की जानकारी छुपाने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 28 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं। यह अस्पताल ओपीडी में इलाज करवाने वाले मरीजों की बीमारी से जुड़ी जानकारी इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफारमेशन पोर्टल (आईएचआईपी) पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।
मरीजों की पोर्टल पर जानकारी देना जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी शासकीय और निजी अस्पतालों को इलाज करवाने वाले मरीजों की जानकारी पोर्टल पर देना अनिवार्य है। इससे यह पता लगा सकता है कि किस बीमारी के कितने मरीज सामने आ रहे हैं, और किस इलाके में कौन-सी बीमारी तेजी से फैल रही है। इसके आधार पर विभाग समय रहते रोकथाम के उपाय कर सकता है। लेकिन निजी अस्पतालों ने इसमें लापरवाही बरती। इन्होंने पिछले कई दिनों से मरीजों की कोई रिपोर्टिंग नहीं की है।
शहर में फैल रही बीमारियां
बता दें कि वर्तमान में शहर में कोरोना के अलावा डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर और अन्य संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग इसपर नियंत्रण के लिए कार्य भी कर रहा है। लेकिन निजी अस्पताल इसमे अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं।
शहर के कुछ अस्पतालों द्वारा बीमारियों की जानकारी आइएचआईपी पोर्टल पर अपलोड नहीं की जा रही थी। इस संबंध में अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। अस्पतालों से कहा है कि जानकारी अपलोड करें ताकि विभाग बीमारियों की मानिटरिंग कर सके। – डा. माधव हासानी, सीएमएचओ।

Exit mobile version