इंदौर के सपना संगीता रोड टॉवर चौराहे पर स्थित हाई बोर्न न्यूट्रिशन एंड फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड को बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालन करते पाए जाने पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में अवतार एवं न्यूट्रा वे ब्रांड के प्रोटीन पाउडर पाए गए, जिनके नमूने मौके पर ही संग्रहित कर परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वैध लाइसेंस प्राप्त होने तक प्रतिष्ठान बंद रहेगा।
