बारदान व्यापारी ने किया सुसाइड:दुकान से घर जाकर लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले बारदान व्यापारी दिलीप प्रजापति (44) ने रविवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। मल्हारगंज पुलिस के अनुसार, दिलीप प्रजापति का नालिया बाखल में बारदान का कारोबार था। रविवार शाम वे अपनी दुकान से घर लौटे और पूजा-पाठ करने के बाद ऊपर अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर न आने पर उनके छोटे भाई ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब ऊपर जाकर देखा तो दिलीप फंदे पर लटके हुए थे।
दिलीप के भतीजे वैभव ने बताया कि उन्हें न तो कोई आर्थिक परेशानी थी और न ही कोई मानसिक तनाव। रविवार को भी उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से सामान्य रूप से बातचीत की थी।
दिलीप के परिवार में माता-पिता, दो भाई, पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पूरा परिवार साथ ही रहता है। घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।

Exit mobile version