बामणिया कुंड में डूबा इंदौर का युवक:12 दोस्तों के साथ घूमने आया था, कल सुबह फिर से तलाशी अभियान चलेगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महू के पर्यटक स्थल बामणिया कुंड में इंदौर के एक युवक की डूबने की घटना सामने आई है। विजय पैलेस मानिक बाग इंदौर निवासी कामिल शाह अपने 12 दोस्तों के साथ बामणिया कुंड घूमने आया था। बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम ने तलाश शुरू कर दी। शाम 7 बजे तक कुंड में सर्चिंग की गई। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह फिर से सर्चिंग अभियान शुरू किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version