छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पास गढ़ा गांव में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन हो रहा है. जिसमें शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धाम आई हैं. राष्ट्रपति सुबह 11:15 खजुराहो पहुंची. वहीं से करीब 11: 30 बजे गढ़ा पहुंची. बागेश्वर धाम में 251 वर वधुओं का विवाह हो रहा है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरीब कन्याओं का विवाह कराने का संकल्प लिया था. जो आज 26 फरवरी को पूरा होने जा रहा है. पिछले कई दिनों से धाम में शादी की तैयारियां चल रही थीं. धीरेंद्र शास्त्री खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सभी तैयारियां देख रहे थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया
