बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा का आज 6वां दिन है। हरियाणा के पलवल के गांव खटेला सराय में धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते वह सड़क पर ही लेट गए।
इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। चेकअप में उनके 100 डिग्री से ज्यादा बुखार निकला। डॉक्टर शास्त्री को 2 दिन आराम करने को कहा। लेकिन, धीरेंद्र शास्त्री ने दवा खाई और कुछ देर तक आराम करने के बाद फिर से यात्रा शुरू कर दी।
इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हिंदू एक होंगे तो धमाके नहीं होंगे। आतंकवाद की घटनाओं में एक ही कौम के लोगों का नाम क्यों आता है? यह सवाल खड़ा होता है। अभी आठ लोग मरे हैं। अगर हिंदू एक नहीं हुए तो 80 हजार मर जाएंगे।
