बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने पर विवाद करने वाले युवक पर हुई कार्रवाई.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


एफआईआर हुई दर्ज.
इंदौर जिले में बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिये जाने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का प्रभावी पालन हो रहा है। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड स्थित लकी सेंटर पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिये जाने के संबंध में पेट्रोल पंप कर्मी के साथ आरोपी प्रदीप चंदन नगर द्वारा मारपीट की गई थी, जिस पर आरोपी युवक प्रदीप पर कार्रवाई की गई है। इस युवक के विरूद्ध थाना चंदन नगर में एफआईआर दर्ज करायी गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। सभी टू व्हीलर उपभोक्ताओं से अपील भी की गई है कि वे हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जाएं और किसी प्रकार का विवाद नहीं करें, हेलमेट पहने सुरक्षित रहें।

Exit mobile version