फॉलोअर्स का घमंड टूटा, पुलिस के सामने झुका इन्फ्लुएंसर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोशल मीडिया पर रौब दिखाने वाले सोनू उर्फ पंकज वर्मा की अकड़ आखिरकार इंदौर पुलिस ने उतार दी। जो इन्फ्लुएंसर कल तक फॉलोअर्स गिनाकर वर्दी को थप्पड़ मारने की धमकी दे रहा था, वही आज क्राइम ब्रांच दफ्तर में सिर झुकाकर माफी मांगता नजर आया।
हीरानगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से बदसलूकी और धमकी का नतीजा ये हुआ कि एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के सामने सामूहिक माफीनामा पढ़ा गया, लेकिन कानून ने इमोशन नहीं देखा। माफी के तुरंत बाद तीनों को हीरानगर पुलिस के हवाले कर गिरफ्तार कर लिया गया।
साफ संदेश है—
रील में हीरो, हकीकत में कानून का जीरो।
इंदौर पुलिस के आगे फॉलोअर्स नहीं, सिर्फ कानून चलता है।

Exit mobile version