प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। अयोध्यावासियों ने पुष्पवर्षा और जयश्रीराम, जय हनुमान के नारों के साथ उनका स्वागत किया। पीएम ने सप्त मंदिरों और रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अयोध्यावासियों ने जयश्रीराम और जय हनुमान के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अयोध्यावासियों ने जयश्रीराम और जय हनुमान के नारों के साथ उनका स्वागत किया। लोग एक हाथ भगवा ध्वज और दूसरे में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने भीहाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।.
प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर साकेत विश्वविद्यालय हैलीपेड पर उतरा, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद काफिला टेढ़ी बाजार होते हुए मंदिर परिसर की ओर बढ़ा। रास्ते में जनता ने प्रधानमंत्री पर पुष्पवर्षा की और उनका स्वागत गगनभेदी नारों से किया।
मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सप्त मंदिरों का दर्शन किया और वहां पूजा-अर्चना की। महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह्य और माता शबरी मंदिर में उन्होंने शीश झुकाया। इसके अतिरिक्त शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में उन्होंने शीश झुकाया। इसके अतिरिक्त शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में भी उन्होंने पूजा-अर्चना की
राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में राम दरबार पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन और आरती में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुजारियों ने तीनों विशिष्टजनों को राम नामी गमछा पहनाया और प्रसाद प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. मोहन भागवत ने विधिविधान के अनुसार पूजा-अर्चना कर रामलला के आशीर्वाद प्राप्त किए।
यह कार्यक्रम अयोध्या में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके पर अयोध्यावासियों ने मिलकर पूरे मार्ग और मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखी। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने लिए व्यापक तैयारियां की थीं।
प्रधानमंत्री की अयोध्या यात्रा ने धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के बीच उत्साह और श्रद्धा का वातावरण उत्पन्न किया। इस दौरान जनता की भागीदारी, मंदिर दर्शन और पूजा-अर्चना ने कार्यक्रम को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से संपूर्ण बनाया।…
