पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल के भाई ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफ़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस के कद्दावर एवं जुझारू आदिवासी नेता अर्जुन बघेल का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा

कुक्षी। कांग्रेस के युवा एवं कद्दावर आदिवासी नेता श्री अर्जुन बघेल ने कांग्रेस के तमाम पदों से इस्तीफा दे दीया है। कांग्रेस के धार जिलाध्यक्ष के नाम प्रेषित इस्तीफा मे अर्जुन बघेल ने बताया की विगत 20 वर्षो से सक्रिय राजनीतिज्ञ गतिविधियों के सफल संचालन के पश्चात् वर्तमान मे स्वास्थ्य के दृष्टीगत वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे है।
ज्ञात हो कि, उनके व्यक्तित्व, मिलनसरिता एवं नेतृत्व क्षमता के चलते कांग्रेस ने लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव जीती है, युवा कांग्रेस, एवं कांग्रेस के विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने के पश्चात् वे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे है।

Exit mobile version