पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग द्वारा आज दिनांक 03.11.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धार सभागृह में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिये आवश्यक-दिशा निर्देश।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन इंदौर श्री अनुराग के आगमन के दौरान पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा अनुभागवार एजेंडा पर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात आई.जी. श्री अनुराग ने समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
• लंबित अपराधो एवं शिकायत की समिक्षा करते हुए त्वरित निराकरण किया जाए।
• महिला संबंधी अपराधो एवं शिकायत पत्रो पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने हेतु कडे निर्देश दिये गए ।
• संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट,डकैती, नकबजनी) में 100% रिकवरी सुनिश्चित की जाए।
• अभियोजन स्वीकृति से जुड़े लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए।
• थानों में जप्त वाहनों की समीक्षा कर निराकरण तथा वाहन चोरों का डाटाबेस तैयार किया जाए।
• लंबित अपराध, चालान, खात्मा एवं खारजी प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए।
• गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
• जिले मे लंबित समंस / वारण्टो, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
• एनसीआरपी पोर्टल एवं सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतो का शिघ्र निरीकरण किया जाए ।
• माइक्रो बीट प्रणाली के माध्यम से गुंडा निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सूचना संग्रहण प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने कहा कि जनता की समस्याओ का शीघ्र समाधान करते हुए कानुन व्यवस्था का सदृढ बनाए रखने के लिए सतर्कता .प्रतिबद्धता और संवेनदशीलता के साथ कार्य करे ।

         बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्रीमती पारुल बेलापुरकर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस /थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक धार, एवं कार्यालयीन अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Exit mobile version