पीथमपुर में खड़ी कार का दरवाजा खोलने से बाइक टकराई:दो घायल इंदौर रेफर, ड्राइवर मौके से भागा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर में खड़ी कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 9 बजे सेक्टर एक थाना क्षेत्र में स्थित प्रीति नगर के सर्विस मार्ग पर की है। प्रीति नगर कॉलोनी के सामने चौराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं था। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को देखकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। राहगीरों के अनुसार पौने 9 बजे एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन गाड़ी साढ़े 9 बजे आई। एंबुलेंस की देरी के कारण घायलों का खून अधिक बह गया। घायल युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version