नौकरानी बनी मास्टरमाइंड, उधारी न मिलने पर की लाखों की चोरी… होटल संचालिका के घर उड़ाए जेवर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में होटल संचालिका रश्मि जुनेजा के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। नौकरानी दिव्या बामने ने उधारी न मिलने पर गैंग बनाकर चोरी की साजिश रची। उसने रानी, एक ऑटो चालक और नाबालिग की मदद से घर में सेंध लगाई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर बरामद किए।
नौकरानी ने गैंग बनाकर होटल संचालिका के घर की चोरी।
लाखों के सोने-चांदी के आभूषण पुलिस ने बरामद किए।
पुलिस ने दो महिलाओं, ऑटो चालक और नाबालिग को पकड़ा।
इंदौर: होटल संचालिका रश्मि जुनेजा के घर में हुई लाखों रुपये की चोरी में पुलिस ने दो महिला,आटो चालक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपित नौकरानी ने ही चोरी की साजिश की और गैंग बनाकर घर में घुस गई। पुलिस ने लाखों रुपये कीमती सोने के आभूषण जब्त कर लिए है। पुलिस के अनुसार रश्मि गौरव जुनेजा निवासी सर्व सम्पन्ननगर के घर में 10 अक्टूबर को चोरी हुई थी।
CCTV फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को आरोपित दिव्या दीपक बामने निवासी मालवीयनगर, रानी रंजीत मीणा निवासी सिंगापुर टाउनशिप, गौतम बाढीलाल चौहान निवासी सिंगापुर टाउनशिप और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से सोने की चेन, कड़ा, कमरबंद,पायल और अन्य आभूषण व बर्तन बरामद कर लिए।
TI डा.सहर्ष यादव के अनुसार दिव्या बामने रश्मि के घर में ही काम करती थी। उसको घर के चप्पे चप्पे की जानकारी थी। उसने कुछ दिनों पूर्व रश्मि से उधारी में रुपये मांगे थे। रश्मि द्वारा इनकार करने पर दिव्या ने चोरी की साजिश की और 10 अक्टूबर को ही रानी के साथ जाकर सेंट्रल लाक में सिमेंट भर दिया। रश्मि सेंट्रल लाक नहीं लगा पाई और दो

Exit mobile version