नोमॉक्स’ के फाउंडर और को-फाउंडर गिरफ्तार, क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर की थी करोड़ों की ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read


नोमॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर अभिषेक मेहतो और को-फाउंडर अनुराग झा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर क्रिप्टो करंसी में निवेश और राशि 15 गुना करने का झांसा देकर 1 करोड़ 34 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस को एक अन्य कंपनी अदिती वेन्बर के मालिक बाला सुब्रहण्यम की तलाश है।
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने डिजिटल एसेट ट्रेडिंग क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी नोमॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर अभिषेक मेहतो और को-फाउंडर अनुराग झा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर क्रिप्टो करंसी में निवेश और राशि 15 गुना करने का झांसा देकर 1 करोड़ 34 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस को एक अन्य कंपनी अदिती वेन्बर के मालिक बाला सुब्रहण्यम की तलाश है।
पीड़ितों की दर्ज की थी शिकायत
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक मुर्शीद खान (श्रीनगर एक्सटेंशन), कपिल ठाकुर (श्रीसिटी महू),अमित नरवर (साईंबाग कालोनी बेटमा) और राहुल चौहान निवासी अंबेडकर मार्ग बेटमा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपित अनुराग झा निवासी 17वीं बी मेन 23वीं एकास तीसरा सेक्टर एचएसआर लेआउट बेंगलुरु से परिचय है। वह नोमॉक्स टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से व्यापार करता था। कंपनी में अभिषेक पुत्र सिकंदर मेहतो निवासी बिचना मुरहू राजा कुंजला झारखंड पार्टनर है और बाला सुब्रहमण्यम चीफ फायनेंस आफिसर (सीएफओ) है।
15 गुना तक मुनाफा करवाने का दिया प्रलोभन
आरोपितों ने निवेशकों की काउंसलिंग की और अलग अलग स्कीम के तहत उनके माध्यम से निवेश करने पर 3 से 15 गुना तक मुनाफा करवाने का प्रलोभन दिया। आरोपितों ने मुर्शीद खान से 9 अगस्त 2024 को 40 लाख अनुराग की मां सोनू झा ने अनुबंध कर प्राप्त कर लिए। 60 लाख रुपये तीन किस्तों में खाते में जमा करवाए गए। कपिल ठाकुर और उसकी पत्नी पूनम से 25 लाख रुपये खातों में जमा करवाए। अमित नरवर से 6 लाख 50 हजार और 10 लाख रुपये ले लिए। राहुल चौहान से 9 लाख रुपये लिए गए।
इसका बाकायदा अनुबंध हुआ और प्रतिमाह लाभ राशि खाते में जमा करने का दावा किया। आरोपितों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश की राशि का कोई हिसाब नहीं दिया और प्रतिमाह दिए जाने वाले मुनाफा से भी इनकार कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया
मोबाइल, वाट्सएप, मैसेज और ई-मेल पर भी जवाब नहीं दिया। आरोपितों ने कॉल करने पर धमकाया और मोबाइल बंद कर लिए। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच करवाई और शनिवार को तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने अनुराग और अभिषेक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

Exit mobile version