नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन 27 दिसम्बर को

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ द्वारा नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संघ के डॉ. अमृतलाल शर्मा ने बताया कि यह शिविर 27 दिसम्बर शनिवार को पशु चिकित्सालय, राजमोहल्ला पर प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जायेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस शिविर का लाभ उठायें।

Exit mobile version