निगम द्वारा गंदगी फैलाने पर होटल के विरुद्ध 75,000 रुपये की चलानी कार्यवाही।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


स्वच्छता में देश में लगातार अग्रणी रहने वाले इंदौर शहर में नगर निगम द्वारा स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में माननीय आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत हरे कृष्ण विहार कॉलोनी में स्थित रमाढा होटल द्वारा निर्माण कार्य (कंस्ट्रक्शन) के दौरान आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाई जा रही थी। इससे न केवल कॉलोनीवासियों को असुविधा हो रही थी।
नगर निगम की टीम द्वारा स्थल पर निरीक्षण कर होटल प्रबंधन को चेताया गया था, किंतु गंदगी की स्थिति में सुधार न होने पर होटल के प्रबंधक श्री मयंक यादव के विरुद्ध ₹75,000/- (पचहत्तर हजार रुपये) की चलानी कार्रवाई की गई।

Exit mobile version