नशा मुक्ति के नारों से गूंज उठा इंदौर का राजवाड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर,
नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग इंदौर द्वारा नशा मुक्ति पखवाड़े की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर की गई। इस दौरान इंदौर के राजवाड़ा में भव्य नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली में तैयबा कॉलेज इंदौर के छात्र, गायत्री परिवार के नशा मुक्ति प्रभारी श्री कृष्ण शर्मा एवं गायत्री परिवार के सदस्य तथा नशा मुक्ति क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे शहर में नशा मुक्ति के नारों से जागरूकता का संदेश गूंज उठा। इस दौरान कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन मास्टर ट्रेनर रजत नागदा द्वारा किया गया।

Exit mobile version