दो लोगों को 165 केसों में बनाया गवाह… इधर TI का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, उधर थाने में फिर उन्हीं की गवाही

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

पॉकेट गवाह केस में फंसे चंदननगर टीआई को लेकर एक और मामला सामने आया है। पॉकेट गवाहों को लेकर जिस दिन टीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दिया था। उस दिन में उन्ही दो गवाहों से एक मामले में गवाही बनाया गया।
165 केसों में बनाया दो लोगों को गवाह
मामले में SC ने TI को लगाई फटकार
हलफनामा देने के बाद फिर वही गवाह
इंदौर: पॉकेट गवाह केस में सुप्रीम कोर्ट में फंसे चंदननगर टीआई इंद्रमणि पटेल का एक और मामला सामने आया है। जिन गवाहों को लेकर न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने फटकार लगाई उसी को दोबारा गवाह बना दिया।
कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे कानून के छात्र असद अली ने कोर्ट में सबूत के साथ सूची सौंपी है। ग्रीन पार्क कालोनी निवासी असद अली वारसी ने ईसी एक्ट के मुलजिम की सुनवाई के दौरान पॉकेट गवाहों की पोल खोली थी। वारसी ने सूची पेश करते हुए कोर्ट को बताया टीआई इंद्रमणि पटेल के कार्यकाल में चंदननगर के सलमान कुरैशी और आमिर रंगरेज को 165 केसों में गवाह बनाया है।
टीआई ने 25 नवंबर को कोर्ट में हलफनामा पेश किया और उसी दिन सलमान और गफ्फार (पॉकेट गवाह) को गवाह बना दिया। फटकार के बाद में स्थिति नहीं सुधरी और 30 नवंबर को पुन: दोनों को जुआं एक्ट में गवाह बनाकर प्रकरण कोर्ट पेश कर दिया। वारसी ने इन प्रकरणों की भी सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है।
न्यायमूर्ति बोले हर जगह यही क्यों मिलते हैं
न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने टीआई से पूछा था कि क्या हर जगह यही मिलते है। टीआई ने गर्दन झुकाते हुए क्षमा मांगी। इसके बाद भी 25 नवंबर को फैजान खान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध(1527/25) दर्ज हुआ। इसमें सलमान और गफ्फार की गवाही ली। 30 नवंबर को पुन: जुआं एक्ट का केस (1550/25) दर्ज हुआ और आरोपी शुभम, आकाश और विक्रम की गिरफ्तारी में सलमान और गफ्फार को गवाह बनाया।
धांधली
थाना पॉकेट गवाह

विजयनगर मुकेश चायवाला, हरीश, शुभम, अमित
एमआइजी दीपक, अरुण
परदेशीपुरा संदीप, एंटोनी, सुनील
चंदननगर गफ्फार, सलमान कुरैशी, आमिर रंगरेज
अन्नपूर्णा विक्की, पिंटू, उत्कर्ष
द्वारकापुरी मुकेश श्रीवास (अहीरखेड़ी), मोहन हटकर (दिग्विजय मल्टी)
भंवरकुआं संदीप प्रजापत
जूनी इंदौर अय्यूब सिराज
तेजाजीनगर सुनील परमार
राजेंद्रनगर आरिफ खान, अय्यूब, सिराज, शाकिर, राहुल
सदर बाजार शाहबाज उर्फ महाराज (हिस्ट्रीशीटर), रफीक डालर
लसूड़िया निर्भय चायवाला
शहर के थाना प्रभारियों ने चालक और बदमाशों को बनाया गवाह
पॉकेट गवाहों में थाना प्रभारियों की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कईं थानों में तो चालकों और बदमाशों को ही गवाह बना दिया है। वर्षों से लूट, चोरी, हत्या, दुष्कर्म और मारपीट के प्रकरणों में कुछ ही लोगों को गवाह बनाया जा रहा है।

Exit mobile version