दोस्तों ने मिलने बुलाया,गाड़ी और घर में आग लगा दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित गोमा की फेल में युवकों ने दोस्त की गाड़ी और घर में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज किया है।
फरियादी दीपक चौहान निवासी गोमा की फेल के मुताबिक आरोपित प्रतिक अग्रवाल और अक्षत अग्रवाल उसके दोस्त है। दोनों ने काल लगाकर मिलने बुलाया था।
दीपक को उसके पिता प्रवीण चौहान ने रोक लिया। इससे गुस्सा प्रतिक और अक्षत ने घर के बाहर खड़ी बाइक(एमपी 09एक्स 5399) में आग लगा दी। घर का सामान और पर्दा भी जल गया। आरोपितों ने धमकाया और फरार हो गए।

Exit mobile version