इंदौर, 28 मई* – नीम करौली धाम इंदौर, पिगडंबर में आयोजित तृतीय स्थापना दिवस समारोह में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर नीम करौली बाबा के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा जी पधारे। मंदिर को फूल बंगले के रूप में सजाया गया जो सभी के आकर्षक का केंद्र रहा। इस उत्सव के दौरान भक्तों ने दिनभर भोजन प्रसादी का आनंद लिया। लायंस क्लब द्वारा मेदांता हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जो अपराह्न 4 बजे से 7 बजे तक चला, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
सायं 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित इंदौर (महू) के श्री भेरू सिंह चौहान जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में भक्ति संगीत के लोकप्रिय गायक सुधीर व्यास ने अपनी मधुर भजनों की काव्यांजलि दी। प्रख्यात शहनाई वादक गजानंद वारूडे जी ने अपने वादन से भक्तों का मन मोहा। अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार शोभा ताई वैद्य एवं डॉ इमरान खान द्वारा अपनी चित्रांजलि अर्पित की गई और अंतर्राष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्राची शर्मा जी ने अहिल्याबाई की रंगोली बनाकर अपनी कलांजलि अर्पित की।
गाडरवाड़ा से पधारे सूफी गायक मनीष जी शुक्ला ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उज्जैन से आए सुदर्शन आयाचित जी और उनके संगीत समूह ने ऐसी प्रस्तुति दी कि भक्तों के नृत्य के लिए स्वतः ही पांव थिरकने लगे। आरती के समय इंदौर के हनुमंत ध्वज पथक ने अपनी ऊर्जावान आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों में उत्साह का संचार किया। हर्षा जी खरे और उनके समूह ने नृत्यांजलि बाबा को समर्पित की।
इस भव्य आयोजन में उत्तराखंड से पधारे महंत सच्चिदानंद दास जी, कथावाचक लाखनदास जी महाराज, भगवतकथा वाचक गौरव जी तिवारी, प्रख्यात खाटू श्याम भजन गायिका रेशमी जी शर्मा, और कई गणमान्य राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित थे।यह आयोजन नीम करौली धाम इंदौर के भक्तों के लिए एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव बना, जिसमें भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिला।
कार्यक्रम विशेष-
१. सम्पूर्ण कार्यक्रम पर्यावरणमय रहा।
२. स्थापना दिवस का शुभारंभ शमी के वृक्षारोपण के साथ किया गया।
३. 10 क्विंटल आमों द्वारा आम का मनोरथ पूर्ण किया गया।
४. भव्य व आकर्षक फूल बंगला सजाया गया।
५. सुविख्यात गायक कलाकार सुधीर जी व्यास, सुदर्शन जी आयाचित, शहनाई वादक गजानंद जी वारूड़े, सूफी गायक मनीष जी शुक्ला, विवेक जी मेहता, लाखनदास जी महाराज आदि द्वारा संगीत सभा के माध्यम से अधरांजलि बाबा को अर्पित की गई।
६. हनुमंत ध्वज पथक शशांक जी सुरोशे व उनके समूह द्वारा विशाल ढोल वादन किया गया।
७. अहिल्याबाई के त्रि-शताब्दी वर्ष के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार प्राची शर्मा जी द्वारा रंगोली बनाकर कलांजलि दी गई।
८. पद्मश्री से सम्मानित इंदौर(महू) के श्री भेरू सिंह जी चौहान को नीम करौरी धाम इंदौर द्वारा “ताम्रपत्र” से सम्मानित किया गया।
९. अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार शोभा ताई व डॉ इमरान ख़ान जी द्वारा चित्रांजलि बाबा को अर्पित की गई।
१०. लायंस क्लब द्वारा मेदांता हॉस्पिटल की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
११. अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हर्षा जी खरे व उनके समूह द्वारा नृत्यांजलि बाबा को अर्पित की गई।
विशेष सूचना**नीम करौरी धाम इंदौर के संस्थापक श्री प्रमोद जी झा ने बताया कि आगामी श्रावण मास में “सवा ग्यारह करोड़ राम नाम जप” अनुष्ठान होगा।
