दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ स्नेक की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, हैदराबाद से पकड़ा था सांप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


मानपुर पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ (चकलोन) सांप की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके बैग में से एक रेड सैंड बोआ सांप, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, इंच टेप, सिरिंज व पाइप जब्त किया।
रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों से एक सांप जब्त किया है
आरोपियों के बैग से काफी सामान बरामद
इंदौर: मानपुर पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ (चकलोन) सांप की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक सांप जब्त किया है। मानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि लेबड बाइपास रोड चिनार ग्रीन कालोनी गेट पास कुछ लोग रेड सैंड बोआ (चकलोन) को बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं।
पुलिस ने काफी सामान किया बरामद
पुलिस ने आरोपित नागुल अंजनेयुलु गौड़ निवासी 6-16 कोदूरुपाका तहसील बोईनपल्ले जिला करीमनगर तेलंगाना, चंद्रकांत नागरगोजे वर्तमान निवासी श्रीनगर कालोनी, थाना शिवाजी नगर जिला नांदेड महाराष्ट्र, भूरा उर्फ अब्दुल वाहिद कुरैशी निवासी आजाद नगर इंदौर और सुनील धोरात निवासी सनसिटी 2 बावडिया जिला देवास को पकड़ा। उनके बैग में रखे एक रेड सैंड बोआ सांप, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, इंच टेप, सिरिंज व पाइप जब्त किया।

Exit mobile version