इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में एक मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कृपाल घाटी में रहने वाले सुभाष (पुत्र कालू कनासे) का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर झूलता मिला। परिवार के लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
रात में पत्नी से विवाद हुआ था
परिजनों ने बताया कि सुभाष मिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार रात उनका पत्नी से विवाद हुआ था। उन्होंने गुस्से में बेटे पर हाथ उठा दिया था। जिससे परिवार में तनाव बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की जांच जारी है।
