डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी कि पुण्यतिथि पर महापौर द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

डॉ मुखर्जी की स्मृति में विजयनगर चौराहे पर किया पौधारोपण

इंदौर ।महान राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर शिक्षाविद् एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नगर निगम इंदौर द्वारा विजयनगर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधि द्वारा डॉक्टर मुखर्जी की स्मृति में विजयनगर चौराहा पर पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि—
“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।”

कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेंद्र राठौर, श्री नंदकिशोर पहाड़ियां, श्री अभिषेक शर्मा, नगर निगम सचेतक श्री कमल वाघेला, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नीमा एवं श्री सुदर्शन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

- Advertisement -

इस अवसर पर पार्षदगण श्री बालमुकुंद सोनी, श्री सुरेश कुरवाडे, श्रीमती पूजा पाटीदार, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, पूर्व पार्षद श्री दीपक जैन ‘टीनू’ सहित नगर निगम के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version