एनसीसी हेड क्वार्टर्स के ग्रूप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव कुमार एवं डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल गौरव दीक्षित के निर्देश पर एन.सी.सी की 9 एम.पी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट तनुज दीक्षित ने साइबर सुरक्षा एवं उसके कानूनी पहलुओं जैसे साइबर पुलिसिंग, फॉरेंसिक, महिला एवं बाल अपराध, ऑनलाइन शोषण, साइबर आतंकवाद जैसे महत्पूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया, इस अवसर पर 9 एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल मोहन तिवारी की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल वरूण भारतीय ने उनका आभार मान उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में ले. कमांडर डॉ.कौशलेन्द्र वर्मा, सुबेदा मेजर बृजेश कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। अधिवक्ता तनुज दीक्षित एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर में बतौर आईसीसी सदस्य जुड़े हैं.
