जेल से छूटे भाजपा नेता के बेटे ने वकील को दी एसिड अटैक की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


माज से वकील का दो साल से परिचय है। वह उन्हें दुष्कर्म के प्रकरणों में पेरवी करने का काम दे चुका था। शर्मा के मुताबिक माज ने एसिड अटैक और चाकू मारने के प्रकरणों में पेरवी करने के लिए कहा था।
माज ने एसिड अटैक, चाकू मारने के प्रकरणों में पेरवी करने को कहा था।
शर्मा ने साथी वकील से चर्चा करने का कहा तो माज गालियां देने लगा।
उसने कहा कि तूने मुझे ड्रग्स के केस में फंसाने की साजिश कर रहे हो।
इंदौर। भाजपा नेता कमाल खान का विवादित बेटा माज वकीलों को धमकाने में फंस गया है। उसने हत्या करवाने और एसिड अटैक की धमकी दी है। आजाद नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हिंदू संगठन ने माज पर जिलाबदर और रासुका लगाने की मांग की है।
यह है पूरा मामला
मल्हारगंज निवासी माज खान पर पिछले दिनों अपराध शाखा के जवानों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। तुकोगंज थाना में दर्ज इस प्रकरण में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। वकील सुदर्शन शर्मा(कृष्णपुरी कॉलोनी) के मुताबिक माज खान ने 3 अगस्त को फोन पर धमकाया।
माज से वकील का दो साल से परिचय है। वह उन्हें दुष्कर्म के प्रकरणों में पेरवी करने का काम दे चुका था। शर्मा के मुताबिक माज ने एसिड अटैक और चाकू मारने के प्रकरणों में पेरवी करने के लिए कहा था।
शर्मा ने साथी वकील से चर्चा करने का कहा तो माज गालियां देने लगा। उसने कहा कि तूने मुझे ड्रग्स के केस में फंसाने की साजिश कर रहे हो। उसने धमकाया और कहा कि तुम दोनों पर एसिड और चाकू से हमला कर दूंगा।

Exit mobile version