इंदौर,
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 18 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष क्रमांक-102 में आयोजित की गई है। बैठक में कान्ह एवं सरस्वती नदी की स्वच्छता एवं साफ-सफाई को लेकर किये गये कार्यों एवं नमामी गंगे के अंतर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी। साथ ही बैठक में सड़कों के सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा होगी। बैठक में नगर निगम, नेशनल हाईवे, पीडब्लयूडी, आईडीए सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गये हैं।
