जिला पशु क्रूरता निवारण समिति सदस्यता अभियान प्रारंभ

By Abhishek Raghuvanshi

सदस्यता हेतू 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

इंदौर,
इन्दौर जिले में कार्यरत पशु क्रूरता निवारण समिति इन्दौर का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया है। जिला पशु क्रूरता निवारण समिति/पशु पालन एवं डेयरी विभाग के सचिव/उपसंचालक ने जन सामान्य से अपील की है कि ऐसे महानुभाव जो मूक प्राणियों की सेवा सुश्रृता करना चाहते हैं और जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य बनना चाहते हैं। सदस्यता हेतु अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जिला कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग इंदौर (एम.ओ.जी.लाइन महू नाका के पास द्रविड़ नगर) से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकेगा।

Exit mobile version