क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” के साथ आरोपी गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ आरोपी के कब्जे से लगभग 13.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,40,000/- रुपए) जप्त ।

✓आरोपी ने पूछताछ में अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से कृत्य करना कबूला।

✓ आरोपी गाड़ी रिपेयरिंग का कार्य करता है एवं 8वीं तक ही पढ़ाई की है।

अपराध क्रमांक- 222/2025 , धारा- 8/21

- Advertisement -

घटना स्थल- लोखंडे ब्रिज के पास , नाले के किनारे इंदौर

आरोपी का नाम –
भूपेंद्र डिगवा नि एरोड्रम इंदौर

जब्त माल का विवरण : – 13.82 ग्राम “ब्राउन शुगर” , एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर गाड़ी एवं एक मोबाइल कुल जब्त मशरूका कीमत 2,30,000/- रुपए

घटना का विवरण :-
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

          👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के लोखंडे ब्रिज के पास नाले के किनारे  एक व्यक्ति एक काले रंग की  दो पहिया गाड़ी पर बैठा दिखा जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगा जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम भूपेंद्र डिगवा नि एरोड्रम इंदौर का होना बताया।  जिसकी विधिवत तलाशी लेते 13.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया तथा मौके से एक बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर दो पहिया गाड़ी भी जप्त कर आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस कार्यवाही –
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर ‘ब्राउन शुगर’ इंदौर शहर में बेचता था।
आरोपी भूपेंद्र से 13.82 ग्राम “ब्राउन शुगर” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version