क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ आरोपी गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ आरोपी के कब्जे से लगभग 25.39 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 2,50,000/- रुपए) जप्त ।

✓आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बिक्री करना कबूला।

✓आरोपी ने कार्यवाही के दौरान भागने भी की कोशिश।z

✓ आरोपी सोहेल ड्राइवरी करता है एवं 8वीं तक ही पढ़ाई की है।

- Advertisement -

✓ आरोपी सोहेल पर इंदौर शहर में पूर्व में भी दो प्रकरण है दर्ज।

अपराध क्रमांक- 198/2025 , धारा- 8/22

घटना स्थल- नावदा पंथ ब्रिज के नीचे धार रोडरोड इंदौर

आरोप का नाम –
सोहेल खान निवासी जावरा रतलाम

जब्त माल का विवरण : – 25.39 ग्राम एमडी कुल अंतर्राष्ट्रीय कीमत 2,50,000/- रुपए

घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

          👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के नावदा पंथ ब्रिज के नीचे धार रोड इंदौर क्षेत्र में एक व्यक्ति दिखा जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगा जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लग जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम सोहेल खान निवासी जावरा रतलाम का होना बताया।  जिसकी विधिवत तलाशी लेते  25.39 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD  मौके से जप्त की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस कार्यवाही –
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर ‘MD’ इंदौर शहर में बेचता था। आरोपी सोहेल से 25.39 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी के कब्जे से “25.39” ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 198/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version