क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ आरोपी गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ आरोपी के कब्जे से लगभग 22.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत 2,20,000/-) जब्त की ।

✓आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बेच अवैध लाभ अर्जित करना कबूला।

✓ आरोपी अनपढ़ हैं एवं दिहाड़ी पर हम्माली का कार्य करता है।

अपराध क्रमांक- 187/2025 , धारा- 8/22

- Advertisement -

घटना स्थल- फूटी कोठी ब्रिज के नीचे इंदौर

आरोपी का नाम –
कमल डुडवे नि.चंदन नगर इंदौर

जब्त माल का विवरण : – 22.18 ग्राम “MD” कीमत 2,20,000/- रुपए

घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

          👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के फूटी कोठी चौराहे के ब्रिज के नीचे वाले क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा जो कि पुलिस वाहन को देख कर भागने का प्रयास करने  लगा जिसे घेरा बंदी कर रोक कर पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगा, वहां खड़े रहने के वजह पूछने पर कुछ का कुछ बताने लगा। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम कमल डुडवे नि.चंदन नगर इंदौर का होना बताया।  जिसकी विधिवत तलाशी लेते  22.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद किया गया। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस कार्यवाही –
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीद कर महंगे दामों पर नशे के आदी लोगों को बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।आरोपी के कब्जे से 22.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” एवं एक दोपहिया वाहन जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 187/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version