कुलसुम बेगम की बलैंया और भावुक हुए कलेक्टर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर ऑफ़िस में हुआ एक वाक़या स्वयं कलेक्टर श्री आशीष सिंह को भी भावुक कर गया

एक वृद्धा कुलसुम बेग़म फूलों की माला लेकर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के पास पहुँची और उन्हें माला पहनाते हुए बलैंया भी लीं। दरअसल वृद्धा के मकान पर उसके दामाद ने ज़बरन क़ब्ज़ा कर रखा था और उसकी बेटी को तलाक़ भी दे रखा था। कलेक्टर श्री आशीष सिंह तक जब यह मामला पहुँचा तो उन्होंने संवेदनशीलता के साथ संबंधित SDM को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। SDM न्यायालय में सुनवाई के बाद बेदख़ली का आदेश पारित हुआ। कुलसुम बेग़म को न्याय मिला और उसका मकान भी। और साथ ही बहुत सी परेशानियों से निजात भी मिली। आज वह बड़े आत्मीयता और लिहाज़ के साथ कलेक्टर से मिलने पहुँची और उनका आभार जताया। जब माला पहनाकर उस वृद्धा ने कलेक्टर की बलैंया ली तो कलेक्टर श्री आशीष सिंह भी भावुक हो उठे।

Exit mobile version