इंदौर | शहर में दो जगह चोरी की वारदात हुई। परदेशीपुरा में बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर और नकदी चुरा ली। बदमाश किचन के रास्ते घुसे थे। वहीं, लसूड़िया में पान मसाले से भरे कंटेनर से 14 कार्टन चोरी हो गए। परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक फरियादी जयश्री खोपड़े की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया, वह बाहर गई थी तभी बदमाश पीछे किचन की खिड़की से घुसे। बदमाशों ने नकद 47 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, सोने की झुमकी, सोने की चेन, चार टॉप्स, सोने की 2 अंगूठी, सोने की दो चूड़िया, सोने के लॉकेट सहित अन्य सामान चुरा लिए।
