
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर उत्पात मचाने वाले पार्षद जीतू जाटव के 21 गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने चालान पेश कर दिया है। दरअसल, अभी भी कई आरोपी फरार हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद से 90 दिन के भीतर पुलिस को चालान पेश करना जरूरी है।
अन्यथा आरोपियों को आसानी से जमानत मिलने के आसार बन जाते हैं। कई आरोपी जो पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, वह अग्रिम जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वह 3 महीने से जेल में हैं। एक आरोपी की जमानत खारिज भी हो चुकी है। कालरा को मोबाइल पर धमकाने के मामले में पुलिस को पार्षद जाटव ने वॉइस सैंपल भी दे दिए हैं।
