
इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कनाड़िया पुलिस ने सोमवार रात एक कार में लड़ रहे एक युवक और युवती को पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस को कार में एमडी ड्रग मिली, जिससे पुलिसकर्मी भी चौंक गए। आरोपित रोहित अविनाश संकत को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
युवक गोवा में बड़ी शराब कंपनी में नौकरी करता है।
पुलिस ने युवती को समझाकर घर भेज दिया था।
पुलिसकर्मियों के साथ उलझ रहा था आरोपी युवक।
इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने सोमवार रात संभ्रांत परिवार के युवक-युवती को झगड़ते करते पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर एमडी ड्रग मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपित गोवा में बड़ी शराब कंपनी में नौकरी करता है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे की है। कनाड़िया बायपास पर संपत पेट्रोल पंप के पास युवक-युवती कार में विवाद कर रहे थे। डायल-100 की टीम पहुंची तो पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगे। टीआई सहर्ष यादव ने एसआई सुरेंद्रसिंह को मौके पर भेजा।
युवती को समझाकर रवाना कर दिया
कार की तलाशी लेने पर एमडी ड्रग मिली, जिसे देख पुलिसकर्मी भी चौंक गए। टीआई के मुताबिक आरोपित रोहित अविनाश संकत निवासी शुभ-लाभ द्वारका निपानिया है। युवती का नाम मुस्कान निवासी बिचौली मर्दाना है। युवती को समझाकर रवाना कर दिया गया। रोहित मादक पदार्थ का सेवन करता है।
