कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर भोपाल के टीटी नगर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है… दरअसल, पटवारी ने बिना अनुमति केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के बंगले के बाहर किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था…. इस दौरान बंगले के सामने सड़क पर ही गेहूं की बोरियां उलट दी गईं और रोड पर बैठ गए… इस दौरान पुलिस ने जब पटवारी व अन्य कांग्रेसी-किसानों को रोकने की कोशिश की तो झड़प की स्थिति भी बनी..!
