कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में पूर्वी-पश्चिम बायपास रोड संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में इंदौर जिले के सभी एसडीएम, एमपीआईडीसी, एनएचएआई के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने पूर्वी-पश्चिम बायपास निर्माण संबंधित प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ के पूर्व सभी मार्गों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। किसानों से भू-अर्जन की प्रक्रिया समयसीमा में पूर्ण करायी जाये। इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड रोड के साथ मूसाखेड़ी फ्लाईओव्हर, अर्जुन बड़ौदा फ्लायओव्हर, एमआर-10 ब्रिज आदि निर्माण कार्यों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे।
