बिना परमिट और फिटनेश शर्तों का उल्लंघन करने पर 03 बसें जब्त
18 वाहनों से वसूला 65 हजार रुपये जुर्माना
इंदौर,
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर-महू, मानपुर रूट की बसों की सघन चेकिंग की गई। यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 18 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया । साथ ही बिना परमिट संचालित एक बस और 02 बसें फिटनेस शर्तों का उल्लंघन करते पाई गई, इन्हें जब्त किया गया। मौके पर ही फिटनेस निरस्त की कार्यवाही की गई। दो बसों की छत पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त थी, जिन पर तिरपाल बांधा गया था और खिड़किया, दरवाजे भी क्षतिग्रस्त थे। जिनसे की हादसा होने की आशंका थी। इनके द्वारा फिटनेस की अन्य शर्तों का भी उल्लंघन किया जा रहा था।
इस कार्यवाही के दौरान अन्य वाहनों से 65000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। भंवरकुआ से नवलखा के बीच में पड़ने वाली जानकी नगर कॉलोनी के रहवासी संघ द्वारा कलेक्टर को शिकायत की गई कि उपनगरीय बसें मुख्य मार्ग से जाने की बजाय उनकी कॉलोनी से होकर गुजर रही है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कलेक्टर द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में बस संचालकों को मुख्य मार्ग से बस संचालन हेतु निर्देश जारी किए गए। आज मौके पर पहुंचकर जाँच किया गया, किंतु कोई बस वहाँ से नहीं गुजरती हुई नहीं पायी गई एवं रहवासी संघ से चर्चा कर उन्हें अवगत भी कराया गया।
