कलेक्टर के निर्देशानुसार महू में की गई बड़ी राजस्व कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महू में लगभग 18 बीघा शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से कराया गया मुक्त
लगभग 60 करोड़ रुपये है मुक्त करायी गई भूमि की अनुमानित कीमत

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री राकेश परमार के नेतृत्व में आज डॉ. अम्बेडकर नगर, महू में महत्वपूर्ण राजस्व कार्रवाई संपादित की गई। जिला प्रशासन की टीम ने लगभग 18 बीघा शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। मुक्त करायी गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है। इस भूमि पर करीब 40 वर्षों से अवैध कब्जा था।
उक्त भूमि कब्जा मुक्त कराकर हाउसिंग बोर्ड को सौंप दी गई है। यह भूमि लंबे समय से अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा किए जाने के कारण सरकारी उपयोग में नहीं लाई जा पा रही थी। राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व अमले ने मौके पर सीमांकन कर भूमि को विधिवत सरकारी कब्जे में लिया। प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त भूमि को औपचारिक रूप से मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड को हस्तांतरित कर दिया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे तथा इसी प्रकार की सख्त और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version