एमवायएच में 30 साल से अधिक उम्र वालों की नि:शुल्क जांच होगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नॉन कम्युनिकेबल डिसीज के तहत निरोगी काया अभियान 2025 में 30 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन और लंबाई की जांच की जा रही है। एमवायएच के ओपीडी ब्लॉक में इसके लिए काउंटर शुरू किए हैं। यहां आने वाले हर व्यक्ति की जांच तुरंत होगी। ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री की जाएगी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने इसका शुभारंभ किया। एमवायएच अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि 30 साल से अधिक उम्र के सभी पुरुष और महिलाएं जांच नि:शुल्क करवा सकते हैं। भीड़ बढ़ने पर और काउंटर शुरू किए जाएंगे। ओपीडी काउंटर पर ब्लड प्रेशर मशीन, ग्लूकोमीटर स्ट्रिप, वजन मशीन, इंच टेप और टॉर्च की व्यवस्था की गई है। ओपीडी स्लिप बनवाना अनिवार्य नहीं है। रजिस्ट्रेशन और सभी सुविधाएं एक ही काउंटर पर मिलेंगी।

Exit mobile version