एक लाख में प्यार, दो लाख में निकाह! लव जिहाद की डीलिंग एक्सपोज, चैट में ‘धर्म कबूलवाने’ की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
6 Min Read

रात 10 बजे सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी, दो यजिहादी धराए, मोबाइल से मिले फोटो-वीडियो, चैट में धमकी और कबूलनामा, संगठन ने कहा – सुनियोजित जिहाद है यह

इदौर। सुपर कॉरिडोर की सुनसान रात में अचानक हलचल तेज हो गई, जब हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एक गुप्त सूचना पर पहुंचकर वहां बैठे कुछ युवकों से पूछताछ करने लगे। जानकारी के अनुसार, दो युवक हिन्दू युवतियों के साथ आपत्तिजनक अंदाज में बैठे थे। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम ‘हिन्दू’ बताया, लेकिन जब संगठन के कार्यकर्ताओं ने सख्ती से सवाल किए, तो पूरा मामला पलट गया। असली नाम सामने आते ही सनसनी फैल गई।

दोनों युवकों ने कबूला कि वे मुस्लिम हैं – एक का नाम साहिल शेख पिता मोहम्मद आजम और दूसरे का नाम अल्ताफ पिता मंजूर खान, जब उनके मोबाइल की जांच की गई, तो सामने आया कि ये दोनों हिंदू नाम अपनाकर युवतियों को फंसाते थे, और इसके पीछे एक रैकेट काम कर रहा था। इस पूरे नेटवर्क में एक नया नाम सामने आया – पार्षद अनवर कादरी, जिस पर अब गंभीर आरोप लग रहे हैं

हिन्दू नाम बताकर करते थे दोस्ती, फिर होती थी ब्रेनवॉशिंग

- Advertisement -

संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दोनों युवक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, स्नैपचैट) पर हिन्दू नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से दोस्ती करते थे। इसके बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाते और झूठे वादों से रिश्तों में फंसाते। दोनों युवकों के मोबाइल से हिन्दू लड़कियों के साथ फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनमें वे “अर्जुन” और “राज” नाम से अपनी पहचान दे रहे थे।

पैसों का लालच और ‘निकाह’ की डील: एक लाख पहले, बाकी बाद

साहिल और अल्ताफ ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अनवर कादरी ने उन्हें हिंदू युवतियों से संबंध बनाने और विवाह करने पर पैसे देने की डील की थी।

साहिल को एक लाख रुपये, जबकि अल्ताफ को दो लाख रुपये देने की बात तय हुई थी, जिसमें आधी रकम पहले ही मिल चुकी थी और बाकी ‘धंधा जम जाने’ के बाद देने की बात हुई थी। सूत्रों के अनुसार, कादरी ना केवल इन युवकों को फाइनेंस करता है, बल्कि ‘निकाह’ कराने के बाद युवतियों का धर्मांतरण करवा कर उन्हें देह व्यापार में धकेलने का भी मास्टरमाइंड है।

इंस्टाग्राम चैट में धमकी और ‘धर्म कबूलवाने’ की बातसबसे सनसनीखेज सबूत दोनों आरोपियों के मोबाइल से मिली एक इंस्टाग्राम चैट है, जिसमें एक व्यक्ति ‘अयान लाला’ नाम से लिखा है धर्म कबूल करवा देंगे इनको, टैको जो करना है कर लो। “इन्हें इम्लाम (इस्लाम) में लाने की पूरी तैयारी है।” इस चैट को देखकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए।

उन्होंने दोनों युवकों बाणगंगा पुलिस के हवाले किया हैं अब पुलिस चैट्स, फोटोज, बैंक डिटेल्स और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर अनवर कादरी, अयान लाला और अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मोबाइल में मिली अश्लील सामग्री और धर्मांतरण के वीडियो जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के मोबाइल में धर्मांतरण के कुछ वीडियो और लड़कियों को ब्रेनवॉश करने वाले क्लिप्स भी मौजूद हैं। एक वीडियो में जिहादी बोल रहा हैं पहले प्यार जताओ, फिर शादी का वादा करो और धीरे-धीरे उससे नमाज़ पढ़वाना शुरू कर दो, वो खुद ‘अल्लाह’ कहने लगेगी।” पहले भी सामने आए थे ऐसे केस, क्या है पुलिस का ट्रैक रिकॉर्ड? यह कोई पहली घटना नहीं है।

इंदौर के छत्रीपुरा, खजराना, हीरानगर और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले महीनों में कई लव जिहाद से जुड़ी एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें कई मामलों में आरोपी ने झूठी पहचान बनाई, लड़कियों से फर्जी शादी कर धर्मांतरण कराया और फिर फरार हो गया। हिंदू संगठनों ने इस पर सवाल उठाए हैं कि पुलिस हर बार सिर्फ “प्रेम प्रसंग और सहमति” का हवाला देकर मामले को दबा देती है। अब मांग उठ रही है कि इस केस की एसआईटी जांच कराई जाए, और अनवर कादरी जैसे सरगनाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई हो। इंदौर का सुपर कॉरिडोर अब केवल ट्रैफिक का नहीं, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक टकराव का भी केंद्र बनता जा रहा है। जिस तरह से युवक हिन्दू नाम रखकर युवतियों को फंसा रहे हैं और इसके पीछे संगठित नेटवर्क, पैसा और धर्मांतरण की योजना काम कर रही है – यह चिंता का विषय है। यदि समय रहते ऐसे जिहादी मंसूबों पर अंकुश नहीं लगा, तो आने वाले समय में सामाजिक ताने-बाने को गहरा नुकसान हो सकता है।

Exit mobile version