सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम और इंडस्ट्री पार्टनर लघु उद्योग भारती द्वारा इंदौर में 15 जुलाई 2025 शाम 5 बजे राघवम कैफे रेस्टोरेंट वल्लभ नगर इंदौर में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक श्री स्वप्निल गर्ग द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन, MSME पॉलिसी, IPR एवं Gem जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुंचा सकते हैं । लघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, उसके सहयोग से यह कार्यशाला इंदौर में आयोजित की जा रही है जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता का अनुरोध किया गया है। लघु उद्योग भारती के मालवांचल के उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल खत्री ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा
